देश की खबरें | खुर्दा में सिकंदराबाद- हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस के डिब्बों के अलग होने की जांच की जा रही : रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के खुर्दा रोड मंडल में सुमादेवी और मंडासा रेलवे स्टेशनों के बीच आठ अप्रैल को सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों के अलग होने की घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के खुर्दा रोड मंडल में सुमादेवी और मंडासा रेलवे स्टेशनों के बीच आठ अप्रैल को सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों के अलग होने की घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को ‘पीटीआई-’ को यह जानकारी दी।

ईसीओआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘टूटे कपलिंग (डिब्बों को जोड़ने वाला उपकरण) और स्क्रू को मौसम संबंधी परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है, ताकि उन पर वायुमंडलीय कारकों, कार्बन के जमाव आदि का प्रभाव और घटना के मूल कारण का पता लग सके।’’

यांत्रिकी अभियंताओं के एक वर्ग ने कहा कि ट्रेन परिचालन के दौरान कपलिंग का टूटना या खुलना अक्सर यह दर्शाता है कि यात्रा शुरू होने से पहले डिब्बों का पूरी तरह से रखरखाव नहीं किया गया है।

उन्होंने हालांकि कहा कि प्रत्येक मामले की अलग से जांच और विश्लेषण किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि फलकनुमा एक्सप्रेस मामले में कोच संख्या ए-1 और एम-6 के बीच कपलिंग इस तरह से टूट गई थी कि उसे ठीक नहीं किया जा सका और दो डिब्बों में से एक को बदलना ही एकमात्र उपाय था।

अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 7:09 बजे हुई और ट्रेन को मंडासा स्टेशन पर लाया गया।

ईसीओआर के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुरक्षा जांच के लिए ए-1 कोच को अलग कर दिया गया और यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य कोचों में बिठाया गया। ट्रेन सुबह 10:23 बजे मंडासा रोड स्टेशन से रवाना हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी