विदेश की खबरें | म्यांमा में प्रदर्शन का दूसरा सप्ताह, कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े शहर यंगून के मुख्य चौराहे लेदेन पर एकत्र होने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से पूरे शहर में अन्य जगहों पर... अमेरिका और चीन के दूतावास सहित.. गए।

देश के सबसे बड़े शहर यंगून के मुख्य चौराहे लेदेन पर एकत्र होने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से पूरे शहर में अन्य जगहों पर... अमेरिका और चीन के दूतावास सहित.. गए।

पांच या उससे ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला।

राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सैन्य सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा के बाद से अमेरिका को म्यांमा में एक फरवरी को हुए तख्ता पलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थक के रूप में देखा जा रहा है।

चीन को सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के मित्र के रूप में देखा जा रहा है इसलिए उसे देश में कोई पसंद नहीं कर रहा है।

म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मंडले में भी प्रदर्शन फिर से शुरू हो गए हैं और यहां वकीलों का बड़ा समूह प्रदर्शन कर रहा है।

सेना ने देश की नेता आंग सान सू ची और उनकी पार्टी को सरकार से हटा दिया है और हाल में चुनाव जीतने वाले सांसदों को संसद सत्र में शामिल नहीं होने दे रहा है।

सू ची और सरकार के अन्य वरिष्ठ सदस्य फिलहाल हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट