एएफआईएच हॉकी प्रो लीग का दूसरा सत्र एक साल के लिए बढ़ा

एफआईएच ने कोविड-19 महामारी से मैचों के स्थगित होने के कारण शुक्रवार को यह फैसला लिया। दूसरे सत्र का आयोजन जनवरी से जून तक होना था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च के शुरुआत में खेल रोके जाने तक इसके एक-तिहाई मुकाबले ही हुए हैं।

लुसाने, 24 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने अपने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट प्रो लीग के दूसरे सत्र को एक साल के लिए बढ़ा दिया जो अब जून 2021 तक चलेगा।

एफआईएच ने कोविड-19 महामारी से मैचों के स्थगित होने के कारण शुक्रवार को यह फैसला लिया। दूसरे सत्र का आयोजन जनवरी से जून तक होना था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च के शुरुआत में खेल रोके जाने तक इसके एक-तिहाई मुकाबले ही हुए हैं।

एफआईएच ने कहा कि यह फैसला भारत सहित 11 भागीदार देशों के साथ समझौते के बाद किया गया। भारत फिलहाल दो जीत से 10 अंकों के साथ तालिका में बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बाद चौथे स्थान पर है।

एफआईएच ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वैश्विक महामारी के कारण बनी अनिश्चितताओं को देखते हुए टूर्नामेंट में भाग लेने वाले 11 राष्ट्रीय संघों के साथ समझौते के बाद हॉकी प्रो लीग के दूसरे सत्र को जून 2021 तक बढ़ाया जा रहा है।’’

इससे पहले एफआईएच को कोविड-19 के कारण प्रो लीग के मैचों को दो बार स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। शुरुआत में उसने 15 अप्रैल से पहले के मैचों को निलंबित किया था जिसे बाद में बढ़ा कर 17 मई कर दिया गया था।

अगर स्थिति में सुधार आता है तो एफआईएच की योजना जुलाई और अगस्त में मैचों को कराने की है।

इसमें भाग लेने वाले देशों की सहमति से एफआईएच ने यह भी घोषणा की कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग के तीसरे सत्र का आयोजन सितंबर 2021 से जून 2022 के बीच होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड