देश की खबरें | ओडिशा में आज पंचायत चुनाव का दूसरा चरण, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

भुवनेश्वर, 18 फरवरी ओडिशा में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चलेगा।

राज्य के 68 ब्लॉक में कुल 186 जिला परिषद क्षेत्रों, 1,514 पंचायत समिति क्षेत्रों और पंचायतों के 20,436 वार्ड के चुनाव के लिए करीब 62.10 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बुधवार को पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस के 240 प्लाटून तैनात किए गए हैं। एक प्लाटून में 30 पुलिस कर्मी होते हैं।

पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान पेटियां छीनने, धांधली और मतदान केंद्रों पर हमले के आरोपों के बीच हुई हिंसा में करीब 50 लोग घायल हो गए थे।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आंध्रप्रदेश की सीमा के पास स्थित कोटिया में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं जहां दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है।

राजधानी भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि गांवों के समूह कोटिया पर ओडिशा और आंध्रप्रदेश दोनों ही राज्य दावा करते हैं इसलिए वहां व्यावधान डालने का प्रयास हो सकता है।

उन्होंने बताया कि कोटिया ग्राम समूह में ओडिशा द्वारा तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों ने लोगों के मन में विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च किया।

पिछले साल कोटिया ग्राम समूह के 21 में से छह गांवों में आंध्रप्रदेश ने पंचायत चुनाव कराए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड