देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के दूसरे चरण का मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के दूसरे चरण में मंगलवार को शुरुआती कुछ घंटों में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, एक दिसम्बर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के दूसरे चरण में मंगलवार को शुरुआती कुछ घंटों में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। पूर्वाह्र 11 बजे तक कश्मीर संभाग में 15.64 प्रतिशत और जम्मू संभाग में 32.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़े | Cyclone Burevi: तमिलनाडु और केरल में ‘निवार’ के बाद मंडरा रहा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ का खतरा, 2 दिसंबर को पार करेगा श्रीलंकाई तट.

डीडीसी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 321 उम्मीदवार मैदान में हैं और चुनाव के इस चरण में पंजीकृत 7.90 लाख मतदाताओं के लिए 2,142 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 280 सीट हैं जिनमें से दूसरे चरण में 43 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू संभाग में हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Agitation: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर.

केन्द्र शासित प्रदेश में 83 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसके लिए 223 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसके अलावा 331 पंच पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार हुए जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए 28 नवम्बर को पहले चरण का मतदान हुआ था। आठ चरणों में होने वाले डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड