नेपाल में कोविड-19 से दूसरी मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता विकास देवकोटा ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार की रात से बुखार और डायरिया से पीड़ित व्यक्ति की रविवार सुबह बांके के नारायणपुर में स्थित पृथक-वास केंद्र में मौत हो गई।

काठमांडू, 17 मई नेपाल में कोविड-19 संक्रमण से एक और मरीज की रविवार को मौत हो गई। यह इस महामारी से देश में दूसरी मौत है। 12 मई को भारत से लौटने के बाद 25 वर्षीय व्यक्ति एक पृथक-वास केंद्र में रह रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता विकास देवकोटा ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार की रात से बुखार और डायरिया से पीड़ित व्यक्ति की रविवार सुबह बांके के नारायणपुर में स्थित पृथक-वास केंद्र में मौत हो गई।

देवकोटा ने बताया, ‘‘ जांच को लिये गए नमूने में व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रवक्ता डॉ. समीर अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी नेपाल के बांके जिले के नारायणपुर नगरपालिका का रहने वाला व्यक्ति 12 मई को भारत से नेपाल लौटने के बाद पृथक-वास केंद्र में रह रहा था।

नेपाल में शनिवार को कोविड-19 से पहली मौत हुई, जब 29 साल की एक महिला की सांस लेने में तकलीफ के बाद मौत हो गई थी।

नेपाल में शनिवार तक 292 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने की पुष्टि हुई है। 254 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 36 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कोविड-19 के लिए 28,160 जांच हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें