देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की तारीखों में दूसरी बार बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की तारीखों में दोबारा बदलाव किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की तारीखों में दोबारा बदलाव किया।

सरकारी आदेश में कहा गया कि नए बदलाव के मुताबिक लॉकडाउन 20 एवं 21 अगस्त और 27 एवं 28 अगस्त को लागू रहेगा। पहले इसकी तारीख 16 एवं 17 अगस्त और 23 एवं 24 अगस्त घोषित की गई थीं।

यह भी पढ़े | डॉ. जोगिंदर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी, भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद करेंगे- अरविंद केजरीवाल.

हालांकि, लॉकडाउन की अन्य तारीखों जैसे पांच, आठ और 31 अगस्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले, 28 जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन के संबंध में तारीखों का ऐलान किया गया था। विभिन्न समुदायों की ओर से त्योहारों के मद्देनजर तारीखों में बदलाव की मांग की गई थी।

यह भी पढ़े | सीपीआई नेता मोहम्मद सलीम का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बार भी कुछ निश्चित तारीखों पर लॉकडाउन में ढील की मांग के चलते बदलाव किए गए हैं।

राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि हमने आदेश को आंशिक रूप से संशोधित करने का यह निर्णय प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए और जनता की भावनाओं पर विचार करते हुए लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\