देश की खबरें | जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग का दर्शन करने के लिए यहां से 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है।

जम्मू, 30 जून दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग का दर्शन करने के लिए यहां से 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है।

‘‘बम बम भोले’’ का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के 230 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जत्थे के साथ ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 10,700 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर के विभिन्न स्थानों से जम्मू में 5,000 से 6,000 और श्रद्धालु पहुंचे हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद हो रही है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यह यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\