जरुरी जानकारी | सेबी के 'स्कोर्स' मंच ने जनवरी में 3,180 शिकायतों का किया निपटान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपनी शिकायत निपटान प्रणाली (स्कोर्स) के जरिये सूचीबद्ध कंपनियों या बाजार मध्यस्थों के खिलाफ मिली कुल 3,180 शिकायतों का जनवरी माह में निपटान किया।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपनी शिकायत निपटान प्रणाली (स्कोर्स) के जरिये सूचीबद्ध कंपनियों या बाजार मध्यस्थों के खिलाफ मिली कुल 3,180 शिकायतों का जनवरी माह में निपटान किया।

सेबी की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने की शुरुआत में 2,915 शिकायतें लंबित थीं और महीने के दौरान 2,877 नयी शिकायतें मिलीं।

स्कोर्स एक शिकायत समाधान प्रणाली है, जिसे सेबी ने जून, 2011 में शुरू किया था।

बाजार नियामक के अनुसार ये शिकायतें रिफंट, आवंटन, निकासी और ब्याज सहित अन्य मामलों से संबंधित थीं।

नियामक ने यह भी कहा कि जनवरी, 2023 तक 11 शिकायतें ऐसी थीं, जो तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं। इस मंच पर औसतन 31 दिन में शिकायतों का समाधान किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड