जरुरी जानकारी | सेबी के ‘स्कोर्स’ मंच ने अप्रैल में 2,071 मामलों का निपटान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘स्कोर्स’ मंच के माध्यम से अप्रैल माह में कंपनियों और बाजार के मध्यस्थों के खिलाफ कुल 2,071 शिकायतों का निपटान किया है। शेयर बाजार नियामक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 मई भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘स्कोर्स’ मंच के माध्यम से अप्रैल माह में कंपनियों और बाजार के मध्यस्थों के खिलाफ कुल 2,071 शिकायतों का निपटान किया है। शेयर बाजार नियामक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अप्रैल की शुरुआत में 2,030 शिकायतें लंबित थीं और इस महीने 3,037 नई शिकायतें दर्ज की गईं।

सेबी ने बताया कि अप्रैल, 2023 तक 24 शिकायतें तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित थीं।

ये शिकायतें निवेश परामर्श, अनुसंधान विश्लेषण, कंपनी संचालन, न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता, उद्यम पूंजी कोष, हस्तांतरण/लाभांश/ अधिग्रहण/पुनर्गठन आदि से संबंधित थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, एक शिकायत का औसत निपटान समय 25 दिन है।

एक अन्य सार्वजनिक अधिसूचना के अनुसार सेबी ने उन 14 इकाइयों का उल्लेख किया, जिनके खिलाफ अप्रैल, 2023 तक ‘स्कोर्स’ पर तीन महीने से ज्यादा समय से शिकायतें लंबित थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड