जरुरी जानकारी | सेबी ने अप्रैल में 'स्कोर्स' मंच के जरिए 4,239 शिकायतों का निपटारा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अप्रैल में शिकायत निवारण तंत्र 'स्कोर्स' मंच के जरिए 4,239 शिकायतों का निपटारा किया।

नयी दिल्ली, 17 मई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अप्रैल में शिकायत निवारण तंत्र 'स्कोर्स' मंच के जरिए 4,239 शिकायतों का निपटारा किया।

बाजार नियामक को इस महीने 4,341 नई शिकायतें मिलीं और अप्रैल के अंत तक कुल 4,263 शिकायतें लंबित थीं। इससे पहले 31 मार्च तक 4,161 शिकायतें लंबित थीं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बताया कि अप्रैल में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने के लिए संस्थाओं द्वारा लिया गया औसत समाधान समय आठ दिन था।

इस दौरान प्रथम स्तर की समीक्षा के तहत शिकायतों के लिए लिया गया औसत समय चार दिन था।

सेबी की शिकायत निवारण प्रणाली स्कोर्स एक ऑनलाइन मंच है, जो निवेशकों को सूचीबद्ध कंपनियों और पंजीकृत मध्यस्थों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और निगरानी करने की सुविधा देता है।

इन संस्थाओं को शिकायतों पर 21 दिनों के भीतर एटीआर जमा करना होता है। असंतुष्ट होने पर, निवेशक 15 दिनों के भीतर प्रथम स्तरीय समीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद भी अगर निवेशक असंतुष्ट रहते हैं, तो वह इस मुद्दे को दूसरे स्तर की समीक्षा के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस