जरुरी जानकारी | सेबी ने ओयो के आईपीओ दस्तावेज लौटाए, संशोधन के बाद दोबारा जमा करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ओरावेल स्टेज लिमिटेड (ओएसएल) से कुछ संशोधनों के साथ आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दस्तावेजों के मसौदे को फिर से जमा कराने को कहा है।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ओरावेल स्टेज लिमिटेड (ओएसएल) से कुछ संशोधनों के साथ आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दस्तावेजों के मसौदे को फिर से जमा कराने को कहा है।

ओरावेल स्टेज लिमिटेड ओयो ब्रांड के तहत काम करती है।

इस कदम से गुरुग्राम की आतिथ्य क्षेत्र की यूनिकॉर्न के आईपीओ में देरी हो सकती है।

ओयो ने सितंबर, 2021 में 8,430 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराये थे।

आईपीओ में 7,000 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे और 1,430 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जायेगी।

सेबी ने 30 दिसंबर, 2022 को कंपनी के आईपीओ दस्तावेज को वापस कर दिया था और इसे संशोधन के साथ फिर दायर करने के लिए कहा है।

हालांकि, नियामक ने दस्तावेजों के मसौदे में आवश्यक संशोधनों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।

कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में लाभ 63 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसे 280 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now