जरुरी जानकारी | सेबी ने पिछले महीने ‘स्कोर्स’ मंच के जरिये 5,636 शिकायतों का समाधान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अपनी शिकायत निवारण प्रणाली स्कोर्स मंच के जरिये पिछले साल दिसंबर में 5,636 शिकायतों का निपटान किया है।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अपनी शिकायत निवारण प्रणाली स्कोर्स मंच के जरिये पिछले साल दिसंबर में 5,636 शिकायतों का निपटान किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 30 नवंबर, 2024 तक लंबित शिकायतों की संख्या 5,826 थी।

दिसंबर के दौरान नियामक को 5,193 नई शिकायतें मिलीं। इससे कुल आवेदनों की संख्या 11,019 हो गई।

नियामक ने मंगलवार को एक सूचना में कहा कि 31 दिसंबर, 2024 तक इनमें से 5,383 शिकायतों का निपटान नहीं हो पाया।

बाजार नियामक ने यह भी कहा कि कि दिसंबर में निवेशकों को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने के लिए संस्थाओं ने औसतन आठ दिन का समय लिया। प्रथम-स्तरीय समीक्षा तक भेजी गई शिकायतों के लिए, औसत समाधान का समय पांच दिन था।

अद्यतन व्यवस्था स्कोर्स (सेबी शिकायत निपटान प्रणाली) दो के तहत, शिकायतें स्वत: संबंधित इकाई को भेज दी जाती हैं। इकाई कार्रवाई रिपोर्ट निवेशक को देने के लिए 21 दिन का समय दिया जाता है।

असंतुष्ट होने पर निवेशक 15 दिन के भीतर प्रथम-स्तरीय समीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं। इस अवधि के दौरान, शिकायतें लंबित सूची में रहती हैं।

सेबी ने कहा कि यदि निवेशक असंतुष्ट रहता है, तो वे इस मुद्दे को नियामक द्वारा दूसरे स्तर की समीक्षा के लिए आगे बढ़ा सकता है। इसमें मामले के समाधान की समयसीमा समान होगी।

इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) व्यवस्था के जरिये भी शिकायतों का निपटारा किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट