जरुरी जानकारी | ग्लोबल हेल्थ, वीडा क्लिनिकल को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेदांता ब्रांड नाम से अस्पतालों का परिचालन और प्रबंधन करने वाली ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड और चिकित्सकीय शोध संगठन वीडा क्लिनिकल को बाजार नियामक सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने की अनुमति दे दी है।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर मेदांता ब्रांड नाम से अस्पतालों का परिचालन और प्रबंधन करने वाली ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड और चिकित्सकीय शोध संगठन वीडा क्लिनिकल को बाजार नियामक सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने की अनुमति दे दी है।

इन कंपनियों ने सितंबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ के लिए आवेदन किया था और उन्हें 21 दिसंबर को नियामक से हरी झंडी मिली। सेबी की वेबसाइट पर यह जानकारी सोमवार को दी गई।

प्रस्ताव के मसौदे के मुताबिक, ग्लोबल हेल्थ के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम और 4.84 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

नरेश त्रेहन द्वारा स्थापित ग्लोबल हेल्थ भारत के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान है।

वीडा क्लिनिकल रिसर्च के 831 करोड़ रुपये के आईपीओ में 331.60 करोड़ रुपये तक का ताजा निर्गम तथा प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू