जरुरी जानकारी | एबिक्सकैश, सर्वाइवल टेक्नोलॉजीज को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजार नास्डैक में सूचीबद्ध एबिक्स इंक की भारतीय अनुषंगी एबिक्सकैश लिमिटेड और विशेष रसायन विनिर्माता सर्वाइवल टेक्नोलॉजीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कुल 7,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की हरी झंडी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल अमेरिकी बाजार नास्डैक में सूचीबद्ध एबिक्स इंक की भारतीय अनुषंगी एबिक्सकैश लिमिटेड और विशेष रसायन विनिर्माता सर्वाइवल टेक्नोलॉजीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कुल 7,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की हरी झंडी मिल गई है।

पूंजी बाजार नियामक ने सोमवार को बताया कि इन दोनों कंपनियों ने पिछले साल मार्च और दिसंबर के बीच सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे। इन कंपनियों को 10 अप्रैल को सेबी का ‘निष्कर्ष’ मिला है। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के मुताबिक, एबिक्सकैश का आईपीओ से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है।

कंपनी यह राशि नए शेयर जारी कर जुटाएगी और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं होगी।

इसके अलावा, सर्वाइल टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के शेयरधारक 800 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेंगे।

दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस