जरुरी जानकारी | कॉनकॉर्ड बायोटेक, वैभव जेम्स को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेयर एंटरप्राइजेज समर्थित कॉनकॉर्ड बायोटेक और दक्षिण भारत के एक प्रमुख क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड वैभव जेम्स एन को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर रेयर एंटरप्राइजेज समर्थित कॉनकॉर्ड बायोटेक और दक्षिण भारत के एक प्रमुख क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड वैभव जेम्स एन को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने की मंजूरी मिल गई है।

दोनों कंपनियों ने अगस्त और सितंबर के बीच बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराये थे। सेबी की ओर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इन कंपनियों को 28 नवंबर से दो दिसंबर के दौरान आईपीओ के लिए नियामक की ओर से ‘निष्कर्ष’ मिल गया है।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ पूरी तरह से निजी इक्विटी फर्म क्वाडरिया कैपिटल समर्थित हेलिक्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड द्वारा 2,09,25,652 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा।

दस्तावेजों के अनुसार, वैभव जेम्स एन अपने आईपीओ में 210 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी करेगी। इसके अलावा इसकी एक प्रवर्तक इकाई 43 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी।

दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू