जरुरी जानकारी | सेबी ने शोध विश्लेषक संबंधी एफएक्यू पर परामर्श पत्र जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने शोध विश्लेषकों से संबंधित मानकों में किए गए हाल के संशोधन को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) में कुछ नए बिंदुओं को शामिल करने का सोमवार को प्रस्ताव रखा।

नयी दिल्ली, नौ जून बाजार नियामक सेबी ने शोध विश्लेषकों से संबंधित मानकों में किए गए हाल के संशोधन को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) में कुछ नए बिंदुओं को शामिल करने का सोमवार को प्रस्ताव रखा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस संबंध में शोध विश्लेषक के लिए नियामकीय प्रावधानों से संबंधित अद्यतन एफएक्यूवाले एक मसौदा परिपत्र पर परामर्श पत्र जारी किया है।

इस मसौदे का उद्देश्य लोगों की प्रतिक्रिया जानना और सवाल-जवाब के प्रारूप में शोध विश्लेषक पर लागू विभिन्न प्रावधानों पर अधिक स्पष्टता लाना है।

सेबी (शोध विश्लेषक) विनियमन, 2014 शुरू में नौ दिसंबर, 2014 को प्रकाशित एफएक्यू से समर्थित था। लेकिन हाल ही में समीक्षा के बाद सेबी ने दिसंबर 2024 में सेबी (शोध विश्लेषक तीसरा संशोधन) विनियम, 2024 को अधिसूचित किया।

इन बदलावों को सुविधाजनक बनाने के लिए बाजार नियामक ने जनवरी 2025 में एक परिपत्र भी जारी किया, जिसमें शोध विश्लेषक के लिए अद्यतन दिशानिर्देशों का विवरण दिया गया था।

नियामक ने मसौदा परिपत्र पर 30 जून तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\