जरुरी जानकारी | सेबी ने बीबा फैशन के आईपीओ पर फिलहाल मंजूरी टाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वारबर्ग पिंकस और फेयरिंग कैपिटल समर्थित बीबा फैशन के प्रस्तावित आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) पर फिलहाल मंजूरी टाल दी है।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वारबर्ग पिंकस और फेयरिंग कैपिटल समर्थित बीबा फैशन के प्रस्तावित आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) पर फिलहाल मंजूरी टाल दी है।

हालांकि, बाजार नियामक इसके संबंध में आगे कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने के लिए 12 अप्रैल को सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे।

सोमवार को नियामक की वेबसाइट पर जारी एक नोट के मुताबिक, सेबी ने कारण का खुलासा किए बिना कहा कि बीबा फैशन के आईपीओ के संबंध में निष्कर्ष को जारी करना ‘निलंबित’ रखा गया है।

यह जानकारी पांच अगस्त को अपडेट की गई थी। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है। बाजार नियामक आमतौर पर 30 दिन में आईपीओ दस्तावेजों पर अपनी राय देता है।

दस्तावेजों के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ में 90 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों को जारी करना और प्रवर्तकों और मौजूदा निदेशकों द्वारा 2.77 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाना शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट