जरुरी जानकारी | सेबी ने भेदिया कारोबार में इस्तेमाल होने वाले ‘फर्जी’ खातों पर कसा शिकंजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने नवीनतम प्रौद्योगिकी की मदद से बड़ी संख्या में भेदिया कारोबार के मामलों का खुलासा किया है। ऐसे मामलों में ‘फर्जी’ खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई बाजार नियामक सेबी ने नवीनतम प्रौद्योगिकी की मदद से बड़ी संख्या में भेदिया कारोबार के मामलों का खुलासा किया है। ऐसे मामलों में ‘फर्जी’ खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

शीर्ष सूत्रों ने बताया कि नियामक अब मुख्य दोषियों को पकड़ने की प्रक्रिया में है, जिनमें से कई पूंजी बाजार और कॉरपोरेट जगत के बड़े नाम हो सकते हैं।

हाल के महीनों में भेदिया कारोबार से संबंधित मामलों पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कई आदेश जारी किए हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने कोविड-19 महामारी में ‘घर से काम’ के दौरान बाजार मध्यवर्तियों मसलन ब्रोकरों और म्यूचुअल फंड द्वारा निगरानी के मोर्चे पर कथित चूक को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर आदेश बेहद कम समय में पारित किए गए, और इसका मुख्य कारण सेबी द्वारा निगरानी तंत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल है। ऐसे में सेबी की निगरानी लगभग 100 गुना अधिक प्रभावी हो गई है।

एक सूत्र ने समझाया, ‘‘हम उच्च प्रौद्योगिकी वाले एल्गोरिदम, कृत्रिम मेधा, बिग डेटा और बहुत कुछ का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, हम अब सभी डेटा सेट का अधिक कुशलता से और बहुत तेज गति से विश्लेषण कर सकते हैं। हम डेटा विश्लेषण से बहुत स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि भेदिया कारोबार हो रहा है या नहीं, लेकिन अब भी अपराधियों का दोष साबित करने में वक्त लग रहा है।’’

एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘समस्या यह है कि धोखेबाज भी नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। वे सामान्य फोन कॉल और संदेशों का उपयोग नहीं कर रहे हैं, क्योंकि कॉल डेटा के रिकॉर्ड से आसानी से संबंध स्थापित किए जा सकते हैं। वे सभी उन्नत मैसेजिंग मंच का उपयोग कर रहे हैं, जो पूरी तरह से ‘कूट रूप में’ हैं और इसलिए हमें संबंध स्थापित करने के अन्य तरीकों पर विचार करना होगा।’’

सभी सूत्रों और अधिकारियों ने जांच से जुड़ी गोपनीयता का हवाला देते हुए नाम न छापने की शर्त पर ये बातें कहीं।

सूत्र ने कहा, ‘‘फर्जी खातों का उपयोग हमेशा से होता रहा है, और वे अब बहुत होशियार हो गए हैं। लेकिन, जो बदलाव आया है, वह यह कि अब हम उन्हें पकड़ने की बेहतर स्थिति में हैं और इसलिए आप मामलों में वृद्धि देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अब चुनौती दोषियों को इन मामलों से जोड़ने की है और उसके लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\