जरुरी जानकारी | आरआरपीआर में एनडीटीवी प्रवर्तकों की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की फर्म विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के लिए एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर लिमिटेड में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी जरूरी है।

नयी दिल्ली, 25 अगस्त अडाणी समूह की फर्म विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के लिए एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर लिमिटेड में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी जरूरी है।

एनडीटीवी द्वारा शेयर बाजार को दी गई एक जानकारी में यह बात कही गई। वीसीपीएल द्वारा आरआरपीएल को बिना ब्याज के दिए गए ऋण के बदले यह अधिग्रहण किया जाना है।

शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा गया, ‘‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 27 नवंबर 2020 को संस्थापक-प्रवर्तकों प्रणय और राधिका रॉय को प्रतिभूति बाजार में जाने से रोक दिया था, और आगे दो साल के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभूतियों की खरीद, बिक्री, या अन्यथा लेनदेन पर रोक लगा दी थी।’’

एनडीटीवी ने बताया कि यह प्रतिबंध 26 नवंबर 2022 को खत्म हो रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘जब तक लंबित अपील कार्यवाही को सफलतापूर्वक पूरा नहीं किया जाता है, प्रस्तावित अधिग्रहणकर्ता के लिए प्रवर्तक समूह के 99.5 प्रतिशत हितों को हासिल करने के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी है।’’

अडाणी समूह ने मंगलवार को कहा था कि उसने एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है और वह अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक खुली पेशकश शुरू करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\