देश की खबरें | केरल के उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन स्थल पर खोज अभियान फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर गांव के समीप एक दिन पहले भीषण भूस्खलन में चार लोगों की मौत होने के बाद, बुधवार की सुबह फिर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।

बेंगलुरु, 17 जुलाई उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर गांव के समीप एक दिन पहले भीषण भूस्खलन में चार लोगों की मौत होने के बाद, बुधवार की सुबह फिर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। भूस्खलन यहीं हुआ था।

स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा बारिश के बीच चलाए गए गहन बचाव एवं खोज अभियान के बाद मंगलवार की शाम तक चार शव निकाले गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक चार शव बरामद हुए और उनकी पहचान कर ली गई है। सुबह से तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है।’’

चारों मृतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोजनालय चलाने वाले एक ही परिवार के थे।

घटना के बाद राज्य सरकार ने कहा था कि चाय पीने के लिए चालकों ने तीन गैस टैंकर को रेस्तरां में रोका था, तभी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे।

लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में, तीन में से दो टैंकर सड़क के दूसरी ओर गंगावली नदी में बह गए।

राज्य सरकार के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग 66 का निर्माण करते समय ‘‘पहाड़ी को 45 डिग्री ढलान के बजाय खड़े ढलान पर काट दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।’’

इस बीच भारी बारिश से पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क को हुए गंभीर नुकसान के कारण चिकमंगलुरु तालुक के सीतालयानागिरी-मुल्लायानागिरी क्षेत्र में 22 जुलाई तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट