देश की खबरें | जम्मू में करीब दो दर्जन जगहों पर तलाशी अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पिछले साल कई हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास करीब दो दर्जन स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 28 जनवरी सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पिछले साल कई हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास करीब दो दर्जन स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर अभियान चलाया गया है, उनमें अधिकतर ऊंचाई वाले और जंगली इलाके हैं।

आतंकवादियों ने 2021 से राजौरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों में घातक हमले करने के बाद पिछले वर्ष जम्मू क्षेत्र के छह अन्य जिलों में अपनी गतिविधियां फैला दीं जिनमें 18 सुरक्षाकर्मियों और 13 आतंकवादियों सहित 44 लोग मारे गए।

हालांकि पीर पंजाल के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले वर्षों की तुलना में 2024 में आतंकवादी गतिविधियों में काफी गिरावट देखी गई, लेकिन अप्रैल-मई के बाद से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर और जम्मू में हुई घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान 23 स्थानों पर जारी है। उन्होंने बताया कि चिनाब घाटी के किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों में 10, राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सात और उधमपुर में तीन, रियासी में दो और जम्मू जिले में एक स्थान पर अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि सेना द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से घने जंगलों में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ मिलकर लगातार चलाए जा रहे अभियानों का उद्देश्य आतंकवाद का मुकाबला करना और जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के आकाओं के प्रयासों को विफल करना है।

उन्होंने बताया कि गर्मियों की शुरुआत से पहले आगामी महीनों में तलाशी अभियानों को और तेज किया जाएगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष डोडा, कठुआ एवं रियासी जिलों में हत्या की नौ-नौ घटनाएं, किश्तवाड़ में पांच घटनाएं, उधमपुर में चार घटनाएं, जम्मू एवं राजौरी में तीन-तीन घटनाएं और पुंछ में दो घटनाएं दर्ज की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 18 सुरक्षाकर्मी और 13 आतंकवादी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा मारे गए 14 आम नागरिकों में शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे सात तीर्थयात्री और तीन ग्राम रक्षा गार्ड शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर