देश की खबरें | राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी, आगामी दिनों में लू चलने की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ झुलसाने वाली गर्मी और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई।

जयपुर, 12 मई राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ झुलसाने वाली गर्मी और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि बाड़मेर 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

विभाग के अनुसार शुक्रवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर-चूरू में 45.3-45.3 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर-फलोदी-टोंक-जालौर में 45-45 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर मे 44.3 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर -वनस्थली (टोंक) में 44.2-44.2 पिलानी (झुंझुनूं) में 44.1, अन्य प्रमुख शहरों में 43.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

इसके अनुसार, रात का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ से 13-14 मई से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 15-16 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी