देश की खबरें | सरकारी अस्पताल के बरामदे में दौड़ाई गयी स्कूटी, पुलिस में शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बाड़मेर में एक सरकारी अस्पताल के गलियारे में कथित रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

जयपुर, 25 मार्च राजस्थान के बाड़मेर में एक सरकारी अस्पताल के गलियारे में कथित रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। वीडियो बनाने वाला दिखाई नहीं दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुराने भवन के गलियारे से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी (ओला) गुजरते हुए दिख रही है। वीडियो में गलियारे में खड़े लोग भी दिखते हैं। वहीं 'बैकग्राउंड' में गाना बज रहा है।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एल मंसूरिया ने कहा, ‘‘वीडियो आज हमारे संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। वीडियो अस्पताल के पुराने भवन के गलियारे में बनाया गया था। गलियारे के दोनों तरफ वार्ड हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों की सीसीटीवी फुटेज देखी गई, लेकिन इसमें यह स्कूटी सवार नजर नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वीडियो कई दिन पहले बनाया गया है।’’

मंसूरिया ने बताया कि सुरक्षा गार्ड अब भी ड्यूटी पर हैं और इस बात की जांच की जा रही है कि संबंधित व्यक्ति स्कूटी लेकर गलियारे में कैसे घुसा।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\