विदेश की खबरें | एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय करेगी: चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के तियानजिन शहर में मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक अगस्त के अंत में 10 सदस्यीय समूह के शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा तय करेगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 14 जुलाई चीन के तियानजिन शहर में मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक अगस्त के अंत में 10 सदस्यीय समूह के शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा तय करेगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्री समूह की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को बीजिंग पहुंचे।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मौजूदा अध्यक्ष चीन ने कहा कि विदेश मंत्रियों की बैठक का उद्देश्य संगठन के शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा निर्धारित करना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि शिखर सम्मेलन तियानजिन में आयोजित किया जाएगा।

लिन ने कहा कि विदेश मंत्री एससीओ के विभिन्न क्षेत्रों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों के संबंध में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे तथा कई प्रस्तावों एवं दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा के हवाले से बताया कि यह शिखर सम्मेलन 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच तियानजिन में आयोजित किया जाएगा।

एससीओ के 10 सदस्य देशों में चीन, रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज