ताजा खबरें | सिंधिया ने लोकसभा में चुटीले अंदाज में की छिंदवाड़ा के सांसद की तारीफ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू की बड़े ही चुटीले अंदाज में तारीफ की जिसके बाद कई सांसद ठहाके लगाने लगे।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू की बड़े ही चुटीले अंदाज में तारीफ की जिसके बाद कई सांसद ठहाके लगाने लगे।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने साइबर अपराधों पर पूरक प्रश्न पूछने वाले साहू की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘माननीय सांसद को इस विषय की बारीक जानकारी है।’’

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आखिर वह मध्य प्रदेश से ही सांसद हैं।

सिंधिया ने चुटीले अंदाज में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं।’’

इस पर कई सांसद हंसने लगे।

उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ रहा है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उनके पुत्र नकुल नाथ को साहू ने पराजित कर दिया था।

मध्य प्रदेश के गुना से लोकसभा सदस्य सिंधिया लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और वर्ष 2020 में कमलनाथ से सियासी अदावत के चलते अपने कई समर्थक विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड