वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के लिए छह संभावित दवाओं की पहचान की

जर्नल नेचर में प्रकाशित शोध में नैदानिक परीक्षणों और अन्य यौगिकों में इन पहचान की गई दवाओं के प्रभाव की जांच की गई है।

मेलबर्न, 10 अप्रैल वैज्ञानिकों ने दस हजार से अधिक यौगिकों से छह ऐसी दवाओं की पहचान की है जो कोरोना वायरस के इलाज में मदद कर सकती हैं।

जर्नल नेचर में प्रकाशित शोध में नैदानिक परीक्षणों और अन्य यौगिकों में इन पहचान की गई दवाओं के प्रभाव की जांच की गई है।

ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ल्यूक गुड्डत ने कहा, ‘‘वर्तमान में इसकी कोई चिकित्सा पद्धति या कोरोना वायरस के लिए कोई प्रभावी उपचार विकल्प नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नैदानिक उपयोग के लिए इन मुख्य यौगिकों का पता लगाने और दोनों प्रयोगशालाओं में नवीनतम कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का उपयोग करके यह अनुमान लगाने के वास्ते एक कार्यक्रम शुरू किया है कि ये विभिन्न दवाएं वायरस से कैसे निपट सकती है।’’

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में कोविड-19 वायरस एंजाइम पर प्रमुखता से ध्यान दिया गया जिसे मुख्य ‘प्रोटीज या मेप्रो’ के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि हजारों दवाओं को परखने के बाद, शोधकर्ताओं ने छह ऐसी दवाओं को पाया जो एंजाइम को रोकने में प्रभावी दिखाई देती हैं।

गुड्डत ने कहा कि हम हृदय रोग, गठिया, स्ट्रोक, एथेरोस्क्लेरोसिस और कैंसर से जुड़े ‘क्लिनिकल ट्रायल’ से मिली महत्वपूर्ण सफलताओं पर भी गौर कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड