देश की खबरें | महाराष्ट्र में विज्ञान नवाचार केंद्रों का विस्तार होगा, डॉ नार्लीकर का नाम दिया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार राज्य भर में अपने विज्ञान एवं नवाचार गतिविधि केंद्रों (एसआईएसी) का विस्तार करेगी और इस पहल का नाम प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर के नाम पर रखेगी। प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जुलाई महाराष्ट्र सरकार राज्य भर में अपने विज्ञान एवं नवाचार गतिविधि केंद्रों (एसआईएसी) का विस्तार करेगी और इस पहल का नाम प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर के नाम पर रखेगी। प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार ने विधानसभा में कहा कि इस पहल का उद्देश्य महाराष्ट्र को देश में विज्ञान-प्रधान राज्य के रूप में स्थापित करना है।

राजीव गांधी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग (आरजीएसटीसी) द्वारा 2015 में शुरू किए गए ये केंद्र वर्तमान में राज्य में छह स्थानों पर कार्यरत हैं।

नई योजना के तहत, अगले पांच वर्ष में 23 अन्य जिलों में 28 नई प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाओं के साथ एसआईएसी स्थापित किए जाएंगे। शेलार ने सदन को बताया कि इस पहल पर राज्य सरकार लगभग 192 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार राज्य भर में एसआईएसी का विस्तार करेगी और इस पहल का नाम डॉ. जयंत नार्लीकर के नाम पर रखेगी।’’

प्रख्यात खगोल भौतिकीविद् डॉ. नार्लीकर गुरुत्वाकर्षण के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं। गत 20 मई को 86 वर्ष की आयु में पुणे में उनका निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट