देश की खबरें | अभिभावकों को प्रबंधन समितियों के करीब लाने में मदद करेंगे 'स्कूल मित्र'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सरकारी स्कूल विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) तथा अभिभावकों के बीच की दूरी को पाटने के लिए स्वयंसेवी माता-पिता की मदद लेगें, जिन्हें 'स्कूल मित्र' कहा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली के सरकारी स्कूल विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) तथा अभिभावकों के बीच की दूरी को पाटने के लिए स्वयंसेवी माता-पिता की मदद लेगें, जिन्हें 'स्कूल मित्र' कहा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कदम बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में की गई टिप्पणियों के बाद उठाया गया है कि स्कूलों में एसएमसी की सक्रिय भागीदारी के बावजूद, दिल्ली में सरकारी स्कूलों में जाने वाले छात्रों के अभिभावकों में से 63 प्रतिशत अभिभावक एसएमसी के अस्तित्व के बारे में नहीं जानते।

शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक जरीन ताज ने कहा, "यह एक असुविधाजनक संकेत है क्योंकि एसएमसी माता-पिता और स्कूलों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने के लिए हैं। इसके जरिये माता-पिता की विभिन्न चिंताएं स्कूल प्रबंधन तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, ऐसी कोई संरचना या तंत्र मौजूद नहीं है, जिसके द्वारा एसएमसी सदस्य निरंतर आधार पर माता-पिता से संपर्क कर सकें। ऐसे में दोनों के बीच अंतर पैदा हो गया है।‘’

उन्होंने कहा, "एसएमसी और माता-पिता के बीच की खाई को पाटने के लिए स्वयंसेवी माता-पिता को स्कूलों में 'स्कूल मित्र' के रूप में नामित किया गया है, जो एसएमसी की सहायता करके सामुदायिक सेवाएं प्रदान करेंगे। एसएमसी और स्कूल मित्र के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के वास्ते ‘अभिभावक संपर्क कार्यक्रम' के लिए एक क्षेत्रीय निगरानी समिति का होना आवश्यक है।"

डीओई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि समिति शिक्षक संयोजक और नोडल व्यक्तियों को प्रेरित करके क्षेत्रीय स्तर पर संपर्क कार्यक्रम के प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करेगी।

ताज ने कहा, "एक स्कूल को तब सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्कूल कहा जाता जब सभी हितधारक छात्रों के समग्र विकास में शामिल होते हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एसएमसी की परिकल्पना स्कूलों के शासन, निगरानी और जवाबदेही में माता-पिता की भागीदारी बढ़ाने और माता-पिता तथा स्कूलों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने के साधन के रूप में की गई थी।‘’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\