देश की खबरें | लॉकडाउन से प्रभावित अभिभावकों की मदद के वास्ते स्कूल फीस में कटौती की जाए : भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को मांग की कि स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए क्योंकि कोरोना वायरस संबंधी महामारी और इससे निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अनेक विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपनी नौकरी खोनी पड़ी है।

मुंबई, छह फरवरी महानगर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को मांग की कि स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए क्योंकि कोरोना वायरस संबंधी महामारी और इससे निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अनेक विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपनी नौकरी खोनी पड़ी है।

महानगर के कांदिवली (पूर्व) से विधायक और बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी अतुल भातखलकर ने कहा कि राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ को फीस में कटौती किए जाने के संबंध में पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन में अनेक लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।’’

भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि वर्षा गायकवाड़ ने राज्य के कुछ स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि संबंधी अभिभावकों की शिकायतों को देखने वाली समिति को अपना काम करने से क्यों रोक रखा है। गायकवाड़ को समिति को अपना काम पूरा करने की अनुमति देनी चाहिए थी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि गायकवाड़ ने ‘‘उन कुछ अभिभावक संघों की छवि खराब करने की कोशिश की, जो फीस में कमी की मांग कर रहे हैं।’’

विधायक ने पूछा कि गायकवाड़ को मंत्री के रूप में, ‘‘छात्रों के हितों की रक्षा करनी चाहिए या स्कूल प्रबंधन की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\