देश की खबरें | एसबीएसटीसी अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल का असर राज्य परिवहन उपक्रम की बस सेवाओं पर मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा।

कोलकाता, 27 सितंबर दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल का असर राज्य परिवहन उपक्रम की बस सेवाओं पर मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा।

हालांकि, परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने उनसे दुर्गा पूजा के मद्देनज़र हड़ताल वापस लेने की अपील की थी।

एसबीएसटीसी के अनुबंधित कर्मचारी, मुख्य रूप से चालक और उनके सहायकों ने तब तक हड़ताल जारी रखने को कहा है जब तक कि उन्हें मंत्री द्वारा एक महीने में 26 कार्यदिवस का आश्वासन लिखित रूप में नहीं मिल जाता।

कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने का आग्रह करते हुए, चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने एसबीएसटीसी प्रबंधन से यह सुनिश्चित करने को लिए कहा है कि आपके (हड़ताली अनुबंध कर्मचारियों) लिए महीने में 26 कार्य दिवस की व्यवस्था की जाए।”

उन्होंने अपनी सोमवार की बात को दोहराया कि दुर्गा पूजा उत्सव के बाद कर्मचारियों की सवैतनिक अवकाश की मांग पर चर्चा की जाएगी।

एसबीएसटीसी के अनुबंधित कर्मचारी स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन देने समेत कई मांगों को लेकर 22 सितंबर से हड़ताल पर हैं।

वहीं, हड़ताली कर्मचारियों के एक सदस्य ने कहा, “हम आंदोलन वापस लेने का फैसला करने से पहले प्रबंधन से हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन लिखित में चाहते हैं।”

एसबीएसटीसी द्वारा चलाई जाने वाली बसों का एक छोटा हिस्सा निगम के स्थायी कर्मचारियों द्वारा चलाया जाता है।

हड़ताल के कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में बस परिवहन प्रभावित हुआ है, जिसमें कोलकाता से आने-जाने वाली सेवाएं भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\