जरुरी जानकारी | एसबीआई का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 8,432 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 8,432 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 8,432 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ।

एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई एक नियामकीय सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही का शुद्ध लाभ उसका अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 5,196 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह सालाना आधार पर उसका शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 62.27 प्रतिशत बढ़ गया।

बैंक ने कहा कि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय भी बढ़कर 78,352 करोड़ रुपये हो गई। अक्टूबर-दिसंबर 2020 की तिमाही में यह 75,981 करोड़ रुपये रही थी।

समेकित आधार पर एसबीआई समूह का शुद्ध लाभ दिसंबर 2021 तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़कर 9,692 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,402 करोड़ रुपये रहा था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एसबीआई की परिसंपत्ति गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 4.5 प्रतिशत रह गईं जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.77 प्रतिशत थी।

हालांकि शुद्ध एनपीए में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में यह 1.23 प्रतिशत था जो चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में बढ़कर 1.34 प्रतिशत हो गया।

कर एवं आकस्मिक व्यय को छोड़कर अन्य प्रावधान भी इस तिमाही में घटकर 6,974 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 10,342 करोड़ रुपये था। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 88.32 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी