जरुरी जानकारी | एसबीआई का दूसरी तिमाही में मुनाफा 74 प्रतिशत बढ़कर 13,265 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर 13,265 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर 13,265 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान में कमी आने और ब्याज आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का एकल आधार पर लाभ 7,627 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 88,734 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 77,689.09 करोड़ रुपये थी।

पिछली तिमाही में एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 13 प्रतिशत बढ़कर 35,183 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले यह 31,184 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। इसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 3.52 प्रतिशत रह गईं जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 4.90 प्रतिशत थी।

शुद्ध एनपीए यानी फंसे कर्जों का अनुपात भी घटकर कुल अग्रिम का 0.80 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह अनुपात 1.52 प्रतिशत था।

इसका नतीजा फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान की जरूरत में गिरावट के रूप में आया है। एक साल पहले फंसे कर्जों के लिए 2,699 करोड़ रुपये का प्रावधान बैंक को करना पड़ा था लेकिन सितंबर तिमाही में यह राशि घटकर 2,011 करोड़ रुपये रह गई।

समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत बढ़कर 14,752 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 8,890 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में एसबीआई समूह की कुल आय भी बढ़कर 1,14,782 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 1,01,143.26 करोड़ रुपये थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी