जरुरी जानकारी | एसबीआई का पहली तिमाही में मुनाफा सात फीसदी घटकर 6,068 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ सात फीसदी कम होकर 6,068 करोड़ रुपये रहा है। आय घटने से बैंक का लाभ भी कम हुआ है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ सात फीसदी कम होकर 6,068 करोड़ रुपये रहा है। आय घटने से बैंक का लाभ भी कम हुआ है।

एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि एक साल पहले की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 6,504 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में उसकी एकल आधार पर आय घटकर 74,998.57 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 77,347.17 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात पिछले वर्ष के 5.32 फीसदी से सुधरकर समीक्षाधीन तिमाही में 3.91 फीसदी हो गया। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी पिछले वर्ष की जून तिमाही के 1.7 फीसदी से घटकर जून 2022 में 1.02 फीसदी हो गया।

समेकित आधार पर एसबीआई का शुद्ध लाभ मामूली गिरावट के साथ 7,325.11 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष अप्रैल-जून में यह 7,379.91 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी