जरुरी जानकारी | एसबीआई का तीसरी तिमाही में लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, छह फरवरी देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 9,164 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,28,467 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,18,193 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 1,06,734 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,17,427 करोड़ रुपये हो गई।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने सुधार देखा और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर 2024 के अंत में 2.07 प्रतिशत पर आ गईं, जो पिछले दिसंबर 2023 के अंत में 2.42 प्रतिशत थीं।

इसी प्रकार, शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) भी सालाना आधार पर 0.64 प्रतिशत से घटकर 0.53 प्रतिशत रह गईं।

वहीं एसबीआई समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर 11,064 करोड़ रुपये से 70 प्रतिशत बढ़कर 18,853 करोड़ रुपये हो गया। एकीकृत कुल आय तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1,53,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,67,854 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी