जरुरी जानकारी | एसबीआई का मुनाफा मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 18,643 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 18,643 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, तीन मई सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 18,643 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका मुनाफा 20,698 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,28,412 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज से आय 1,19,666 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 1,11,043 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) चौथी तिमाही में घटकर कुल कर्ज का 1.82 प्रतिशत रह गईं, जो मार्च-अंत 2024 तक 2.24 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए 0.57 प्रतिशत से घटकर मार्च तिमाही में 0.47 प्रतिशत हो गया।

एकीकृत आधार पर, मार्च तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 19,600 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 21,384 करोड़ रुपये था।

हालांकि, एसबीआई की कुल आमदनी मार्च तिमाही में 1,64,914 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,79,562 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए, बैंक का एकल आधार पर मुनाफा 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 70,901 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 61,077 करोड़ रुपये था।

बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 15.90 रुपये का लाभांश घोषित किया है। इसके अलावा, बोर्ड ने 2025-26 के दौरान पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी)/‘फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर’ (एफपीओ) या किसी अन्य तरीके से एक या अधिक किस्तों में 25,000 करोड़ रुपये (शेयर प्रीमियम सहित) तक की इक्विटी पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी