जरुरी जानकारी | एसबीआई का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई, छह फरवरी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया।

एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अवधि में 9,164 करोड़ रुपये था। इस दौरान पेंशन देनदारियों के लिए 7,100 करोड़ रुपये के एकमुश्त प्रावधान किया गया था। इसके कारण कम आधार के चलते दिसंबर 2024 तिमाही में बैंक का मुनाफा अधिक बढ़ा।

बैंक ने पिछली सितंबर तिमाही में 18,331 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

ऋणों में 14 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद मुख्य शुद्ध ब्याज आय सालाना चार प्रतिशत बढ़कर 41,446 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) के 0.19 प्रतिशत घटकर 3.15 प्रतिशत रहने से यह प्रभावित हुई।

बैंक के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने शुद्ध ब्याज मार्जिन प्रभाव के लिए ग्राहकों की प्राथमिकताओं में आए बदलाव को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें धनराशि कम लागत वाले चालू और बचत खातों के बजाय उच्च प्रतिफल वाले सावधि जमा में जमा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जमा की लागत स्थिर हो गई है या चरम पर पहुंच गई है, और एनआईएम तीन प्रतिशत से नीचे नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीएएसए की हिस्सेदारी बढ़ाना मुश्किल लगता है, जो तिमाही के दौरान 39.2 प्रतिशत तक गिर गई।

शेट्टी ने कहा, ''मेरे विचार से बचत के तरीकों में परिवर्तन आया है, जो अब बदलेगा नहीं। निवेश से बचत की ओर कुछ रुख होगा, लेकिन मोटे तौर पर मुझे लगता है कि निवेश की संस्कृति और बचत के मुकाबले कुछ अच्छा प्रतिफल पाने की चाह बनी रहेगी।''

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दर में कटौती की संभावना के बारे में पूछने पर शेट्टी ने कहा कि इस तरह के कदम से एसबीआई की स्थिति पर सीमित प्रभाव पड़ता है, क्योंकि बैंक के केवल 28 प्रतिशत अग्रिम बाहरी मानक से जुड़े हैं। बाकी ऋण निश्चित या सीमांत उधार आधारित दरों (एमसीएलआर) पर आधारित हैं।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18,853 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,064 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी