जरुरी जानकारी | एसबीआई का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 35 प्रतिशत गिरकर 9,164 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35 प्रतिशत गिरकर 9,164 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35 प्रतिशत गिरकर 9,164 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 14,205 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 1,18,193 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 98,084 करोड़ थी।

बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 1,06,734 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 86,616 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर, 2023 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घटकर सकल ऋण का 2.42 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 3.14 प्रतिशत थी।

इसी तरह, तीसरी तिमाही के अंत में शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.64 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल 0.77 प्रतिशत था।

एकीकृत आधार पर एसबीआई समूह का शुद्ध लाभ दिसंबर, 2023 तिमाही में 29 प्रतिशत गिरकर 11,064 करोड़ रुपये रह गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,477 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 1,53,072 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,27,219 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर, 2023 तिमाही में बैंक ने एसबीआई पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (एसबीआईसीएपीएस) की पूरी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया। इसके साथ ही एसबीआई पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड में बैंक की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गई। यह सौदा 229.52 करोड़ रुपये में हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी