एसबीआई को बाजार में छवि चमकाने के लिए पीआर एजेंसी की तलाश

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22,000 से अधिक शाखाएं हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से अधिक देशों में है।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को अपनी ब्रांड छवि चमकाने के लिए एक जनसंपर्क (पीआर) एजेंसी की तलाश है। बैंक का इरादा खुद को ग्राहकों की जरूरतों के लिए सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में पेश करने का है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22,000 से अधिक शाखाएं हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से अधिक देशों में है।

एसबीआई की ओर से निकाले गए आग्रह प्रस्ताव (आरएफपी) में कहा गया है कि उसे जनसंपर्क सेवाओं के लिए एक जनसंपर्क एजेंसी की तलाश है।

पीआर एजेंसी की नियुक्ति के लिए निकाले गए आरपीएफ दस्तावेज में बैंक ने कहा है कि वह मार्केटिंग के जरिये आज की तुलना में एक बेहद अनुकूल ब्रांड बनना चाहता है। इसके अलावा उसका लक्ष्य ग्राहकों के लिए सबसे पसंदीदा ब्रांड बनने का भी है।

बैंक ने कहा है कि पीआर एजेंसी बैंक द्वारा आयोजित जनसंपर्क गतिविधियों के विकास और क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होगी।

दस्तावेज में कहा गया है कि यह एजेंसी कुछ विशेषज्ञ सेवाप्रदाताओं मसलन फिल्म प्रोडक्शन हाउस, ट्रैवल एजेंट या इसी तरह के अन्य सेवाप्रदाताओं के साथ मिलकर काम करेगी और व्यापक समाधान पेश करेगी। आरपीएफ के अनुसार जनसंपर्क एजेंसी की नियुक्ति तीन साल के लिए अनुबंध पर होगी। उसके कामकाज के प्रदर्शन की सालाना समीक्षा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें