एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटाई, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जमा योजना की शुरुआत

एसबीआई ने बयान में कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के मौजूदा दौर में वरिष्ठ नागरिकों

जमात

नयी दिल्ली, सात मई बैंकों से कर्ज लेने वाले ग्राहकों को राहत देते हुये भारतीय स्टेट बैक (एसबीआई) ने अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिशत कटौती की है। इसके अलावा देश के इस सबसे बड़े बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जमा योजना की भी शुरुआत की है जिसमें उन्हें अधिक ब्याज मिलेगा।

एसबीआई ने बयान में कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के मौजूदा दौर में वरिष्ठ नागरिकों

के हितों को ध्यान में रखते हुये बैंक ने उनके लिए नया उत्पाद ‘एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट’ पेश किया है। बैंक ने यह योजना खुदरा मियादी जमा खंड में शुरू की है।

इस नई जमा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल और उससे अधिक की अवधि की खुदरा मियादी जमा पर 0.30 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाएगा। योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

हालांकि, एसबीआई ने ‘तीन साल तक की’ खुदरा मियादी जमा पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने कहा है कि प्रणाली और उसके पास पर्याप्त तरलता को देखते हुये उसने यह कदम उठाया है। यह कटौती 12 मई से लागू होगी।

ऋण दरों में संशोधन पर बैंक ने कहा कि उसने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है। यह कटौती 10 मई से प्रभावी होगी।

बैंक ने कहा कि इससे एमसीएलआर से जुड़े 30 साल के लिये 25 लाख रुपये के आवास ऋण पर मासिक किस्त (ईएमआई) में करीब 255 रुपये की कमी आएगी। बैंक द्वारा यह एमसीएलआर में लगातार 12वीं बार कटौती की गई है।

वरिष्ठ नागरिक सावधी जमा (एफडी) के संदर्भ में बैंक ने कहा कि पांच साल से कम अवधि की मियादी जमा पर 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाएगा।

बैंक ने कहा, ‘‘वहीं, पांच साल और अधिक की खुदरा मियादी जमा (नए उत्पाद) पर आम ग्राहक को उपलब्ध दर से 0.30 प्रतिशत का अतिरिक्त प्रीमियम, यानी 0.80 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाएगा।’’

हालांकि, समय से पहले जमा को निकालने पर यह अतिरिक्त प्रीमियम नहीं मिलेगा। पिछले महीने एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की थी। यह कटौती 10 अप्रैल से लागू हुई। इससे बैंक की एमसीएलआर 7.75 से घटकर 7.40 प्रतिशत पर आ गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट