जरुरी जानकारी | एसबीआई की चालू वित्त वर्ष में 300 शाखाएं खोलने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष में देशभर में 300 शाखाएं खोलेगा।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष में देशभर में 300 शाखाएं खोलेगा।

एसबीआई की फिलहाल देशभर में 22,405 शाखाएं हैं। इसके अलावा विदेशों में 235 शाखाएं और कार्यालय हैं।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने हाल में विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हम अपने डिजिटल परिचालन का विस्तार करने पर गौर कर रहे हैं...इसके साथ हमारी चालू वित्त वर्ष में लगभग 300 शाखाएं खोलने की योजना हैं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इनकी कहां जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि बैंक अधिक संख्या में बैंक प्रतिनिधि रखने पर भी विचार कर रहा है।

खारा ने कहा, ‘‘हम समझ रहे हैं कि ग्राहकों की जरूरतें क्या हैं और उसी के अनुरूप हम कदम उठा रहे हैं। इससे हमें उन्हें बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन चालू वित्त वर्ष में करीब 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

खारा ने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.47 प्रतिशत रहेगा और हमारा प्रयास इस स्तर को बनाये रखना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\