जरुरी जानकारी | एसबीआई एमएफ ने 250 रुपये का एसआईपी शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संपत्ति प्रबंधन कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड ने सोमवार को एक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) शुरू की, जिसका उद्देश्य उत्पाद तक पहुंच को और ‘लोकतांत्रिक’ बनाना है।

मुंबई, 17 फरवरी संपत्ति प्रबंधन कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड ने सोमवार को एक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) शुरू की, जिसका उद्देश्य उत्पाद तक पहुंच को और ‘लोकतांत्रिक’ बनाना है।

जननिवेश एसआईपी योजना के तहत निवेशक प्रति लेनदेन 250 रुपये तक कम कम राशि का निवेश कर सकते हैं। इस योजना को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की मौजूदगी में शुरू किया गया।

निवेशक आमतौर पर एसआईपी में 500 रुपये लगाते हैं, जो उस योजना के आधार पर 100 रुपये तक कम हो सकता है जिसमें पैसा लगाया जा रहा है। एमएफ की पहुंच को गहरा करने के उद्देश्य से कम राशि यानी 250 रुपये के एसआईपी पर विचार किया गया, जो उपभोक्ता सामान कंपनियों द्वारा प्रभावी रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले ‘सैचेटाइजेशन’ के विचार के समान है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नंद किशोर ने कहा, ‘‘प्रवेश बाधाओं को कम करके और डिजिटल मंच का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, छोटे बचतकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करना है, जिसमें एसआईपी सिर्फ 250 रुपये से शुरू हो।’’

एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने इस पेशकश के मौके पर कहा, ‘‘जब हम वित्तीय समावेशन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, तो नवाचार और समावेशन बहुत जरूरी है। हमारा ध्यान ऐसे उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर है, जो समावेशन को सहज और प्रभावी बनाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\