जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 529 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 529 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 529 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 380 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रवर्तित बीमा कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 40,015 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 28,569 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने जुलाई-सितंबर अवधि में 20,266 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रीमियम एकत्र किया, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 20,050 करोड़ रुपये था।

कंपनी का पहले साल का प्रीमियम 4,916 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में यह 4,633 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 30 सितंबर 2024 तक 28 प्रतिशत बढ़कर 4.4 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\