जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ के पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 43 प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) ने सोमवार को कहा कि जून में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 220 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कहा कि उसका लाभ कोविड-19 महामारी के कारण बीमाधारकों के दावों के भुगतान के कारण प्रभावित हुआ है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) ने सोमवार को कहा कि जून में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 220 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कहा कि उसका लाभ कोविड-19 महामारी के कारण बीमाधारकों के दावों के भुगतान के कारण प्रभावित हुआ है।

बीमा कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 390 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एसबीआई लाइफ ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव के कारण दावों में तेज वृद्धि हुई। इसमें कहा गया है कि 2021-22 की पहली तिमाही में दर्ज किए गए दावों की संख्या पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में दर्ज किए गए दावों से 1.28 गुना ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2021-22 में कोविड चलते किए गए दावों की कुल संख्या 8,956 थी और कोविड-19 के दावे, पुनर्बीमा के रूप में 570 करोड़ रुपये थे।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि अप्रैल-जून 2021 के दौरान कंपनी का सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्लूपी) 10 प्रतिशत बढ़कर 838 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अप्रैल-जून 2020 में यह 764 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी का नए कारोबार का प्रीमियम नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 306 करोड़ रुपये (अप्रैल-जून 2020) से 335 करोड़ रुपये हो गया। व्यक्तिगत नए कारोबार के प्रीमियम में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अप्रैल-जून 2020 के 134 करोड़ रुपसे से बढ़कर 184 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज