जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 299.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 299.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी को साल भर पहले की समान तिमाही में 129.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | IPL Betting Case: गुरुग्राम में आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 2 पकड़े गए.

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 12,745.38 करोड़ रुपये से 45 प्रतिशत बढ़कर 18,458.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इस दौरान प्रीमियम से प्राप्त शुद्ध आय भी साल भर पहले के 10,111.51 करोड़ रुपये से 22 प्रतिशत बढ़कर 12,857.95 करोड़ रुपये हो गयी।

कंपनी के द्वारा प्रबंधित संपत्ति बढ़कर 1,86,360 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी, जो साल भर पहले की समान तिमाही में 1,54,760 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | आठ साल से विदेश में फंसे बेटे के पासपोर्ट के लिए मां उच्च न्यायाल पहुंची, केंद्र को नोटिस जारी.

कंपनी ने कहा कि उसने कारोबार, वित्तीय स्थिति, संपत्ति के मूल्यांकन आदि पर कोविड-19 के असर की समीक्षा की है। इसके आधार पर कंपनी ने 64.76 करोड़ रुपये अलग से रखा है। कंपनी आगे भी बदलती स्थितियों की समीक्षा करती रहेगी।

सोमवार को एसबीआई लाइफ का शेयर 1.10 प्रतिशत बढ़कर बीएसई पर 778.75 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज