जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ का मार्च तिमाही का शु्द्ध लाभ 26.3 प्रतिशत बढ़कर 672 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (एसबीआई लाइफ) का मार्च, 2022 में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 26.3 प्रतिशत बढ़कर 672 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (एसबीआई लाइफ) का मार्च, 2022 में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 26.3 प्रतिशत बढ़कर 672 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इससे एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 532 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 21,427.88 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 20,896.70 करोड़ रुपये थी।

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय 17,433.77 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि के 15,555.74 करोड़ रुपये से 12.07 प्रतिशत अधिक है।

बीते पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 2020-21 के 1,456 करोड़ रुपये बढ़कर 1,506 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की एकीकृत कुल आय 83,027.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2020-21 में 82,084.89 करोड़ रुपये थी।

एसबीआई लाइफ ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में उकसा नएकारोबार का मूल्य (वीओएनबी) 39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,700 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज