जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ चार प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में चार प्रतिशत बढ़कर 811 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में चार प्रतिशत बढ़कर 811 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 777 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में कुल आय बढ़कर 37,567 करोड़ रुपये रही, जो मार्च, 2023 तिमाही में 22,805 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में 25,116 करोड़ रुपये रही, जो मार्च, 2023 तिमाही में 19,897 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1,890 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 1,720 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,32,631 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 81,598 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को उसकी प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 27 प्रतिशत बढ़कर 3.8 लाख करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज