एसबीआई लाइफ का चौथी तिमाही मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 531 करोड़ रुपये हुआ

निजी क्षेत्र की इस बीमा कंपनी का कहना है कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 457.68 करोड़ रुपये था।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई एसबीआई लाइफ ने मंगलवार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ करीब 16 प्रतिशत बढ़कर 530.67 करोड़ रुपये रहा।

निजी क्षेत्र की इस बीमा कंपनी का कहना है कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 457.68 करोड़ रुपये था।

एसबीआई लाइफ ने नियामकीय सूचना में कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च 2020 में समाप्त तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय एक साल पहले के 11,333.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,862.98 करोड़ रुपये रही।

हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 5,674.91 करोड़ रुपये रह गई। जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 15,600.97 करोड़ रुपये थी। निवेश आय में तीव्र गिरावट आने की वजह से कंपनी की आय कम हुई है।

बीमा कंपनी को जनवरी से मार्च 2020 की चौथी तिमाही में निवेश आय में 6,677.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि एक साल पहले उसे 4,150.73 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

समूचे वित्त वर्ष 2019- 20 में एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले सात प्रतिशत बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये रहा। वर्ष 2018- 19 में यह 1,330 करोड़ रुपये था। वर्ष के दौरान सकल प्रीमियम 23 प्रतिशत बढ़कर 40,630 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 32,990 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, वर्ष के दौरान उसकी कुल आय घटकर 43,842.84 करोड़ रुपये रह गई जो कि इससे पिछले साल 44,261.15 करोड़ रुपये रही थी। निवेश आय घटने से वर्ष की आय में कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\