जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ का चौथी तिमाही मुनाफा 532 करोड़ रुपए पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में 532 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब करीब स्थिर रहा।

नयी दिल्ली, तीन मई एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में 532 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब करीब स्थिर रहा।

निजी क्षेत्र की इस जीवन बीमा कंपनी ने एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 531 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एसबीआई लाइफ ने नियामकीय सूचना में कहा है कि जनवरी-मार्च 2021 की तिमाही में कंपनी की कुल आय कई गुना बढ़कर 20,897 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 675 करोड़ रुपए रही थी।

कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय आलोच्य अवधि में पिछले साल के 11,863 करोड़ रुपए से बढ़कर 15,556 करोड़ रुपए हो गयी।

पूरे वित्त वर्ष 20201- 21 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा दो प्रतिशत बढ़कर 1,456 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1,422 करोड़ रुपए था।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी का कुल आय बढ़कर 82,085 करोड़ रुपए हो गयी जो पिछले साल 43,843 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की प्रीमियम आय बढ़कर 49,768 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले 40,324 करोड़ रुपये रही थी। एकल प्रीमियम आय इस दौरान एक साल पहले के 6,764 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,286 करोड़ रुपये हो गई।

एसबीआई लाइफ ने वर्ष के लिये ढाई रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। सोमवार को एसबीआई लाइफ का शेयर 3.36 प्रतिशत बढ़कर 959.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज