जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 71 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 71 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 71 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 322 करोड़ रुपये रहा था।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा प्रवर्तित इस जीवन बीमा कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए प्रीमियम और नवीनीकरण प्रीमियम में वृद्धि से मुनाफे में सुधार हुआ है।

तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 24,828 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 22,316 करोड़ रुपये थी।

एसबीआई लाइफ ने कहा कि हालांकि, कुल आमदनी दिसंबर तिमाही में आधी रह कर 18,542 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,803 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रबंधन का खर्च बढ़कर 2,417 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,188 करोड़ रुपये था।

एसबीआई लाइफ की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) भी 31 दिसंबर, 2023 को 3,71,410 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर, 2024 को 4,41,678 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज